औरंगाबाद जिले का नाम देव करने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 4:47 PM

विज्ञापन

जनेश्वर विकास केंद्र की प्रखंड इकाई देव की हुई बैठक

विज्ञापन

जनेश्वर विकास केंद्र की प्रखंड इकाई देव की हुई बैठक प्रतिनिधि, देव. रविवार को जनेश्वर विकास केंद्र की प्रखंड इकाई देव की बैठक हुई, जिसमें औरंगाबाद जिले का नाम देव करने के लिए चर्चा हुई. सहदेव चौधरी पुस्तकालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार सिंह ने की. जनेश्वर विकास केंद्र के केन्द्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि बिहार में आधे से अधिक जिलों का नाम ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के नाम पर रखा गया है. राजा रोहतास के नाम पर जिले का नाम रोहतास, जबकि मुख्यालय सासाराम, पर्वत शृंखला कैमूर के नाम पर जिले का नाम कैमूर, जबकि मुख्यालय भभुआ, राजा भोज के नाम पर जिले का नाम भोजपुर, जबकि मुख्यालय आरा, ऐतिहासिक स्थल वैशाली, जबकि मुख्यालय हाजीपुर, ऐतिहासिक स्थल नालंदा के नाम पर नालंदा, जबकि मुख्यालय बिहारशरीफ में है. इसी तर्ज पर जिले की पहचान देव के नाम पर जिले का नाम होना चाहिए था, जो नहीं हुआ. 1992 से ही औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर देव करने की मांग की जा रही है. इस वर्ष देव महोत्सव में उक्त मांग के समर्थन में जोरदार आवाज कुटुंबा विधायक ललन राम ने उठायी है, जिसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से धन्यवाद ज्ञापित किया गया. अन्य प्रस्ताव के जरिये इस मांग के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन करने का कार्यक्रम तय किये गये. श्री विद्यार्थी ने बताया सर्वप्रथम देव प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों और विधायक तथा सांसद की बैठक बुलाकर उनका समर्थन प्राप्त किया जायेगा. तत्पश्चात हस्ताक्षर अभियान, प्रखंड से लेकर राजधानी तक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. विवेक मिश्रा संयोजक मनोनीत इस आंदोलन को विस्तार देने के लिए कुटुंबा प्रखंड संयोजक के रूप में विवेक मिश्रा को संयोजक मनोनीत किया गया है. बैठक के अंत में एक मार्च को किंकर नाट्य कला मंच के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत होली गायन और हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन होगा. मौके पर अधिवक्ता यशवंत कुमार, एकबाल अहमद, सूर्यदेव यादव, विवेक मिश्रा, धनंजय कुमार सिंह, जनेश्वर यादव, अनिल कुमार सिंह, रत्न तिवारी, डॉ महेंद्र, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह, बलिराम चंद्रवंशी, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, विनय चंद्रवंशी, निखिल कुमार सिंह, शिवम् गुप्ता आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन