औरंगाबाद डीएम ने पीएचसी जम्होर का किया निरीक्षण, ओपीडी, लैब और दवा भंडार की व्यवस्था परखी

Updated:
विज्ञापन

पूछताछ करतीं जिलाधिकारी

Aurangabad News : औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने जम्होर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवा, जांच और चिकित्सकों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन

Aurangabad News : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जम्होर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा एवं जांच व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य अनवर आलम, चिकित्सा पदाधिकारी-सह-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम कुमार एवं ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

ओपीडी, लैब और दवा भंडार का लिया जायजा

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने ओपीडी, लैब एवं दवा भंडार का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति देखी. इस दौरान मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसे लेकर भी आवश्यक जानकारी ली गयी.

पीएचसी में तीन एमबीबीएस चिकित्सक कार्यरत

पीएचसी जम्होर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कुल तीन एमबीबीएस चिकित्सक कार्यरत हैं. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की स्थिति, जांच सेवाओं एवं स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली.

संसाधनों के प्रभावी उपयोग का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान


विज्ञापन
सुधीर कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन