औरंगाबाद के दाउदनगर में ग्राम रक्षा दल के 200 से अधिक जवानों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
दाउदनगर प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के 200 से अधिक जवानों के लिए 30 दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है. यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारियों के निर्वहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है.
Gram Raksha Dal Training: दाउदनगर प्रखंड के लाला अमौना खेल मैदान में ग्राम रक्षा दल के 30 दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने किया. प्रशिक्षण में दाउदनगर प्रखंड के 200 से अधिक ग्राम रक्षा दल के जवान शामिल हो रहे हैं. बुधवार की सुबह से प्रशिक्षण का नियमित संचालन शुरू हुआ.
ग्राम रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सदस्यों को 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारियों के निर्वहन, लाठी संचालन, राष्ट्रगान एवं राज्य गीत समेत विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है.
आपदा के दौरान बचाव और राहत का भी मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी जा रही है. सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में आपात परिस्थितियों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए तैयार किया जा रहा है.
प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह छह बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा. इसमें ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.
जिलाध्यक्ष ने सरकार से सकारात्मक पहल की जताई उम्मीद
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद शाह, सुनील पांडेय समेत ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने ग्राम रक्षा दल से जुड़ी मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए