सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच : विधायक

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस पर बच्चों ने लगायी विज्ञान प्रर्दशनी

विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस पर बच्चों ने लगायी विज्ञान प्रर्दशनी

कुटुंबा. बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच है सांस्कृतिक कार्यक्रम. ये बातें विधायक ललन राम ने कही. वे मंगलवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सह श्री कृष्णा कोचिंग सेंटर कुटुंबा के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नृत्य, संगीत और एकांकी जैसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और क्षमता को उजागर करती हैं. संगीत एक विद्या है और राज्य सरकार संगीत शिक्षा पर जोर दे रही है. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक के साथ प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्रप्रकाश, ई. सुबोध कुमार सिंह, संस्कार विद्या दाउदनगर के सीईओ आनंद प्रकाश, अधिवक्ता रवींद्र कुमार तिवारी और संस्था के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रधान ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा की भूमिका अहम है. संस्कारयुक्त शिक्षा से व्यक्ति के सामाजिक, बौद्धिक, मानसिक और नैतिक मूल्यों का विकास होता है और सुदृढ़ व्यक्तित्व वाले लोग ही समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं. बीडीओ और सीओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा शैक्षणिक आयोजन है, जहां बच्चे अपने द्वारा निर्मित विज्ञान से संबंधित मॉडल और प्रयोग प्रदर्शित करते हैं. इं श्री सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ बच्चों को उस क्षेत्र में जाने दें, जिसमें वे आगे बढ़ना चाहते हैं, अन्यथा उनकी भावनाएं कुंठित हो जाती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ज्योति कश्यप ने की और संचालन आफताब राणा ने किया.

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और नृत्य-गीत से हुई. छात्रा शिवानी, रौशनी, साक्षी, नंदिनी, संध्या, सुहानी और मधु ने ””अपना हर दिन ऐसे जियो, विजयी भव”” गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. इधर, आशा, अंशिका, अराध्या, सान्वी, अंजली, जया भारती, नासरीन, एलिना, वर्षा, अदिति, श्रृष्टि और परिधि ने तिरंगा मेरी जान, ऐ मेरे वतन, वतन आबाद रहे तू जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये और राष्ट्रीयता का संदेश दिया. इसके साथ ही नितेश, लवकुश, करूण, निरंजन, अंकूर, रणवीर, अनमोल, सुलभ, अमरदीप और रॉकी ने ऑपरेशन सिन्दूर के जादू, डांस और प्रहसन में जलवा बिखेरा. इस दौरान हरियाणा गीत, फिल्मी, भोजपुरी, फसल गीत, साक्षरता गीत, दहेज विरोधी गीत और देशभक्ति गीत की श्रृंखला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रहसन से बच्चों ने दर्शकों को खूब हंसाया

एकांकी और प्रहसन से प्रतिभागियों ने सबको खूब हंसाया. विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर नगर पर्षद चेयरमैन उदय गुप्ता, डॉ प्रभा कुमारी, सौरभ पाठक, वरुण सिंह और अभिषेक सिंह समेत सभी बच्चे, शिक्षक रौशन कुमार, सुदर्शन प्रसाद, पिंटू कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, रामसुंदर साव, सोनाली, मेरी जेम्स, पम्मी, लक्की, निशी, रिशु, चंचला, श्वेता, सलोनी, ब्यूटी, निधि, काजल, खुशी, सुषमा, प्रिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन