Bihar Crime News: औरंगाबाद में जमीन विवाद में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार

Updated at : 03 Sep 2022 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: औरंगाबाद में जमीन विवाद में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपित  फरार

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव में एक सीआरपीएफ जवान की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. जवान छुट्टी में अपने घर आए थे. जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव में छुट्टी में आए एक सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई .मृतक 40 वर्षीय राजू कुमार उर्फ विजय सिंह जमुआंवा गांव का निवासी बताया जाता है.

बताया जाता है कि वह छुट्टी में घर आए हुए थे.शनिवार को जमीन मामले के विवाद को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और उन्हें गोली मार दिया गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था. उसी विवाद में यह घटना घटी है .फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजे जाने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है.

(इनपुट: औरंगाबाद से सुजीत सिंह)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन