बिहार में तिलक से कुछ घंटे पहले ही उठी दूल्हे की अर्थी, करंट लगने से गई जान, मातम में बदलीं खुशियां

दूल्हे की तस्वीर
Bihar News: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. तिलक से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Bihar News: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया रूस्तम गांव में सोमवार की रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. गांव में जनेश्वर पाल के घर पर शादी की खुशियां चरम पर थीं. उनके बेटे रितेश पाल का तिलक चढ़ना था. घर में रिश्तेदारों के आने की तैयारी चल रही थी, हर तरफ उत्साह का माहौल था.
इसी बीच रितेश घर में लगे मोटर को चालू कर पानी भरने में जुटा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह काम उसकी जिंदगी का आखिरी काम बन जाएगा. अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया. कुछ ही पलों में वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा.
अस्पताल पहुंचते ही दूल्हे ने तोड़ा दम
परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अस्पताल से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद रितेश ने दम तोड़ दिया.
घर और गांव में पसरा मातम
जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार गूंजने लगी. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. हर आंख नम है और हर जुबान पर बस यही सवाल है. आखिर ऐसा क्यों हुआ?
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हमेशा के लिए छिन गया परिवार का सहारा
रितेश की मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है. तिलक के लिए सज रहा घर अब शोक में डूबा हुआ है. शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और एक परिवार का सहारा हमेशा के लिए छिन गया.
Also Read: बिहार के भागलपुर में दस साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, कूड़े के ढेर में मिला लहूलुहान शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




