औरंगाबाद में दिनदहाड़े गल्ला दुकान से 45 हजार रुपये से भरा बक्सा चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : अंबा-कुटुंबा मुख्य पथ पर स्थित आदर्श गल्ला भंडार से दिनदहाड़े 45 हजार रुपये से भरा बक्सा चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Aurangabad News : कुटुंबा. अंबा-कुटुंबा मुख्य पथ पर संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के समीप स्थित आदर्श गल्ला भंडार में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. अज्ञात चोर दुकान से नकदी से भरा बक्सा लेकर फरार हो गया. बक्से में करीब 45 हजार रुपये नकद रखे हुए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान बंद कर घर गये, लौटे तो गायब था बक्सा

दुकान संचालक अरविंद साव ने बताया कि दुकान और उनका घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं. सोमवार को करीब 11 बजे वे आवश्यक कार्य से दुकान बंद कर घर चले गये थे. कुछ देर बाद जब वापस दुकान पहुंचे तो गल्ले का बक्सा गायब मिला. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बक्से का कोई पता नहीं चला. आशंका है कि उनके दुकान से हटते ही चोर ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

चोरी की घटना के बाद दुकान संचालक ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही एसआई दीपू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दुकान संचालक से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की.

सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान में जुटी पुलिस

घटना को लेकर अरविंद साव ने कुटुंबा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके. पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है.

जल्द घटना का उद्भेदन करने का दावा

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार', छात्रों के आंदोलन के बीच ये क्या बोल गए अधिकारी, तेजस्वी भड़के


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन