औरंगाबाद में ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से टकरायी सवारी बस, डिवाइडर से भिड़ी, बाल-बाल बचे यात्री
घटना के बाद लगी भीड़
Aurangabad News : मदनपुर में एनएच-19 पर बस और ट्रेलर की टक्कर हुई, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने की सख्ती की मांग।
Aurangabad News : मदनपुर मुख्य बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. औरंगाबाद से गया जा रही एक सवारी बस ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गयी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गये. किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.
आपके शहर में
तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक एक यात्री को बैठाने के उद्देश्य से तेज गति में आगे निकलने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गयी और चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित बस डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को समझाकर शांत कराया
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. लोगों ने बस और ट्रेलर के चालकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद दोनों वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया. घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही.
तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग
दुर्घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने एनएच-19 पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और ओवरटेकिंग पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
