ePaper

Bihar News: औरंगाबाद में आधी रात को घर से निकली थी छात्रा, सुबह आहर में शव मिलने से फैली सनसनी

Updated at : 03 Nov 2024 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: औरंगाबाद में आधी रात को घर से निकली थी छात्रा, सुबह आहर में शव मिलने से फैली सनसनी

Bihar News: औरंगाबाद में एक आहर से छात्रा का शव मिलने पर सनसनी फैली है. आधी रात को छात्रा अपने घर से बाहर निकली थी. सुबह उसकी लाश मिली. पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के खुदवा थाना क्षेत्र के बीछहां गांव के समीप आहर से बीए की एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव से दक्षिण आहार से उक्त युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका की पहचान बीछहां गांव निवासी जमुना सिंह के 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है. चर्चा है कि शनिवार की रात लगभग एक बजे वह अपने घर से शौच करने के बहाने घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी.

सुबह ग्रामीणों की पड़ी नजर, आहर में पड़ा था शव

बताया गया कि गांव के कुछ ग्रामीण जब सुबह -सुबह आहर की ओर टहलने निकले तो आहर में एक शव पर उनकी नजर पड़ी. उक्त लोगों ने शोरगुल मचाकर अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी. देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी, जिसके बाद बदहवास परिजन वहां पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठे. कुछ लोगों ने खुदवां थाना को शव मिलने की जानकारी दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.

ALSO READ: Bihar News: छठ मनाने आए छपरा, 10 मिनट बाद घर में घुसे 8 डकैत, लूट का विरोध किया तो मारी गोली

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

परिजनों व गांव वालों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया . घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जाता है कि मृतका दो भाई तथा दो बहन है में वह बड़ी थी. घटना की जांच में पुलिस जुट गई है .इधर मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है .

बोले थानाध्यक्ष…

थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है .घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन