रहें सचेत, पलक झपकते ही गायब हो सकती है आपकी गाड़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 11:13 PM
अगर आपके पास बाइक या फोर व्हीलर है, तो हमेशा सचेत रहें. आपके इलाके में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. पलक झपते के साथ हीं आपकी गाड़ी गायब हो सकती है.
कुटुंबा. अगर आपके पास बाइक या फोर व्हीलर है, तो हमेशा सचेत रहें. आपके इलाके में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. पलक झपते के साथ हीं आपकी गाड़ी गायब हो सकती है. ऐसा प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है. आये दिन ट्रैक्टर से लेकर स्कॉर्पियो व बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. अज्ञात चोरों की नजर वाहन के सभी ठिकानो पर है. हालांकि पुलिस चोरो के मंसूबे ध्वस्त करने में जुटी है पर आम नागरिक से प्रशासन को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. इसका मुख्य वजह सभ्य समाज का बिल्कुल निष्क्रिय होना बताया जा रहा है. बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआधाम मोड़ से एक बाइक गायब कर दी है. चोरी गयी बाइक थाना क्षेत्र के नेउरा बिगहा गांव निवासी इंद्रजीत बैठा की है. इंद्रजीत ने बताया कि उनका भाई जमींदार बैठा उनकी बाइक से अपने एक रिश्तेदार के घर गये थे. इसी दौरान महुआधाम मोड़ के समीप खड़ी कर कुछ देर के लिए अलग हुए कि चोरों ने बाइक चोरी कर ली. उसने कुछ ही देर बाद जब देखा, तो वहां पर बाइक नहीं थी. उन्होंने बाइक चोरी के मामले को ले कुटुंबा थाने की पुलिस को आवेदन दिया है.
बढ़ी है बाइक चोरी की घटनाएं :
कुटुंबा व नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में महीनो से बाइक चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. अधिकांश शराब धंधेबाजों के द्वारा बाइक चोरी किये जाने का मामला चर्चित रहा है. शराब धंधेबाज चोरी की बाइक से शराब की ढुलाई करते हैं और पुलिस पर नजर पड़ते हीं शराब लदा वाहन छोड़कर फरार हो जाते हैं. चोरी की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदला हुआ रहता है. वहीं, चेचिस नबंर रगड़ कर मिटा दिया जाता है. ऐसे में असली मालिक का पता लगाने में पुलिस भी काफी परेशान रहती है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व बदरपुर के डीलर संजय पासवान की बाइक की चोरी हुई थी. इसके कुछ दिन बाद ही सूही में बरात में आये एक रिश्तेदार की बाइक की चोरी हुई थी. हालांकि, सूही से चोरी गयी बाइक को कुटुंबा पुलिस ने पश्चिम बाजार से महुआधाम मेला तरफ जाने वाली सड़क पर से लावारिस हालत में बरामद कर ली थी. वहीं, डीलर की बाइक आमस थाना क्षेत्र में बरामद होने की जानकारी मिली थी. इसी क्रम में अज्ञात चोरो ने एक ही रात में सुही के मुखिया मंजीत यादव व बसौरा गांव से एक ट्रैक्टर चालक का बाइक गायब कर दी थी. जिसे पुलिस ने आंबेडकर नगर औरंगाबाद से बरामद की थी. प्राचीन गढ़ कुटुंबा खेल मैदान से दुधमी के पुनीत राम की बाइक चोरी हुई है. स्थानीय लोग बताते हैं कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक संगठित शराब धंधेबाज व आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला गिरोह पिछले डेढ- दो वर्ष से पूरी तरह से सक्रिय है. गिरोह में दर्जनों ऐसे युवक हैं, जो बाइक चोरी, अवैध शराब के धंधे, वाहन से बैटरी चोरी, किसान के खेत से इलेक्ट्रिक मोटर लोरिंग डिलिवरी पाइप व तार की चोरी समेत कई तरह के घटनाओं को अंजाम देते हैं. विदित हो कि पूर्व के दिनो में भी प्रखंड क्षेत्र से कई ट्रैक्टर व फोर व्हीलर की चोरी हुई है.क्या बताते हैं थानाध्यक्ष
कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि शराब की ढुलाई के साथ विभिन्न तरह के अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सख्त है. इसके लिए लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है. अवैध धंधा में संलिप्त व्यक्ति गिरफ्तार किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर आम लोग अपेक्षित सहयोग करना शुरू कर देगें, तो 24 घंटे के अंदर चोर पुलिस गिरफ्त में मिलेंगे. ऐसे भी पुलिस चोरी की कई बाइक बरामद करने में सफल हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










