औरंगाबाद शहर समेत कुटुंबा-नवीनगर में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad Weather News: औरंगाबाद शहर समेत कुटुंबा, नवीनगर और जिले के कई इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों में खरीफ फसलों की बुआई को लेकर नई उम्मीद जगी.

विज्ञापन

Aurangabad Weather News: औरंगाबाद जिले में मौसम ने अचानक करवट ली. औरंगाबाद शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुटुंबा, नवीनगर समेत दक्षिणी क्षेत्र के कई प्रखंडों में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश दर्ज की गई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में घने और छिटपुट बादलों का डेरा बना हुआ था. दोपहर बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया, जबकि बाजारों और मोहल्लों में लोगों ने राहत महसूस की.

औरंगाबाद शहर में मौसम हुआ सुहाना

बारिश के बाद औरंगाबाद शहर का मौसम सुहाना हो गया. पिछले कई दिनों से तेज उमस और गर्मी से लोग परेशान थे. बारिश के चलते तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. शाम के समय शहर में ठंडी हवाएं चलने से मौसम और खुशनुमा हो गया.

किसानों के लिए राहत की बारिश

बारिश ने जिले के किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटा दी है. लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही थी. खेतों में नमी की कमी के चलते किसान मानसून का इंतजार कर रहे थे. सोमवार की बारिश के बाद किसानों को धान समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती शुरू होने की उम्मीद जगी है.

जून में सामान्य से 22 प्रतिशत कम हुई बारिश

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जून महीने में जिले में सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. आद्रा नक्षत्र का आधे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में अपेक्षित नमी नहीं बन सकी थी. इससे किसान चिंता में थे.

सांकेतिक तस्वीर

मौसम वैज्ञानिक ने जताई अच्छी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नमी बढ़ने के कारण मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है. इसका असर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ औरंगाबाद में भी देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में औरंगाबाद शहर समेत जिले के कई इलाकों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है.

मौसम बदलने से लोगों को मिली राहत

बारिश के बाद न सिर्फ लोगों को उमस से राहत मिली, बल्कि पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों को भी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि मानसून की यही रफ्तार बनी रही तो अगले कुछ दिनों में जिले में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: नशे की सनक में पार की सारी हदें! गोपालगंज में पत्नी के इनकार करने पर युवक ने चाकू से काटा अपना ही गला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन