औरंगाबाद में 16 दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा नॉमिनी, पीएनबी में एफडी भुगतान में देरी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक बलिया  | Prabhat Khabar Network

पंजाब नेशनल बैंक बलिया

पंजाब नेशनल बैंक की बलिया शाखा पर एफडी भुगतान में 16 दिन की देरी का आरोप लगा है. नॉमिनी बार-बार बैंक के चक्कर लगा रहा है, जिससे उसे आर्थिक परेशानी और पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

अंबा. पंजाब नेशनल बैंक की बलिया शाखा पर मृत खाताधारक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की राशि नामित (नॉमिनी) को समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगा है. कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा बगाही निवासी सार्थक राज ने बताया कि वह पिछले 16 दिनों से भुगतान के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे हैं.

दस्तावेज जमा करने के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

सार्थक राज के अनुसार, उनके दादा स्व. राजेंद्र बाल्मीकि प्रसाद ने 7 सितंबर 2025 को बैंक में 2.50 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिसमें उन्हें नॉमिनी बनाया गया था. दादा का 27 जून 2026 को निधन हो गया. इसके बाद बैंक की ओर से मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज 4 जुलाई को शाखा में जमा कर दिए गए. इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया.

प्रक्रिया का हवाला देकर टलता रहा भुगतान

सार्थक का आरोप है कि कभी शाखा प्रबंधक के प्रशिक्षण, कभी संबंधित अधिकारी के अवकाश और बाद में सर्किल ऑफिस से स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया का हवाला देकर भुगतान टाला जाता रहा. उन्होंने पीएनबी के औरंगाबाद सर्किल ऑफिस और ग्राहक सेवा पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई. उनका कहना है कि सर्किल ऑफिस के निर्देश के बावजूद सोमवार तक भुगतान नहीं हुआ और उन्हें फिर अगले दिन आने को कहा गया.

आर्थिक परेशानी और पढ़ाई पर पड़ा असर

सार्थक ने बताया कि दादा के अंतिम संस्कार और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें उधार लेना पड़ा. एफडी की राशि समय पर नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

क्या बोली बैंक शाखा

इस संबंध में शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि संबंधित एफडी के भुगतान की प्रक्रिया सर्किल ऑफिस स्तर से पूरी की जानी है. आवश्यक दस्तावेज भेज दिए गए हैं और प्रक्रिया पूरी होते ही नॉमिनी को भुगतान कर दिया जाएगा.


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन