औरंगाबाद: कुसमा बसडीहा विद्यालय में 'विधि पालक युवक संकल्प' कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे शिक्षा एवं पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के कुसमा बसडीहा विद्यालय में 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' के तहत जागरूकता और संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ. युवाओं में कानून का सम्मान, महिला सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया गया, साथ ही अपराधमुक्त समाज बनाने की शपथ ली गई.

विज्ञापन

Aurangabad News: सिमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसमा बसडीहा में मंगलवार को बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ अभियान के तहत जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, महिला सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था.

विज्ञापन

कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि समाज में बढ़ते महिला उत्पीड़न, साइबर ठगी और सामाजिक अपराधों को रोकने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. एसआई सोनी कुमारी और प्रेमराज ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़खानी, बाल अपराध और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने आपातकालीन और सहायता नंबरों—महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), आपातकालीन सेवा (112) तथा साइबर हेल्पलाइन (1930) के उपयोग और महत्व से भी अवगत कराया.

विद्यार्थियों ने ली अपराधमुक्त समाज बनाने की शपथ

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई कि वे संविधान और कानून का पालन करेंगे, महिलाओं व बालिकाओं की गरिमा की रक्षा करेंगे और किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न का विरोध करेंगे. विद्यार्थियों ने खुद जागरूक रहकर समाज को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया.

शिक्षा का उद्देश्य नैतिक और सामाजिक मूल्यों का विकास: प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों और नागरिक कर्तव्यों का विकास करना है. मौके पर शिक्षक नवीन कुमार, विमल कुमार दास, आदित्य प्रकाश, श्वेता कुमारी सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन