आज के दर्शन : देव में भक्ति और आस्था के माहौल में होगी प्रातःकालीन आरती

Published by : AMIT KUMAR SINGH Updated At : 05 Jun 2026 5:00 AM

विज्ञापन

सूर्य मंदिर देव में स्थापित भगवान भास्कर की मूर्ति

Aurangabad News : सूर्य मंदिर में महाआरती औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शुक्रवार की प्रातःकालीन

विज्ञापन

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) सूर्य मंदिर में महाआरती औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शुक्रवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसकी शुरुआत सुबह 5:30 बजे होगी़ आरती के बाद दर्शन पूजन शुरू होगा. अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे आरती होगी, औरगाबाद शहर के गणेश मंदिर में सात बजे आरती होगी़ शहर के मां दुर्गा मंदिर में भी आरती सात बजे होगी़ शाम छह बजे संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा़
औरंगाबाद में दिन की शुरुआत
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे से पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण
जाम अलर्ट : औरंगाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी व ओवरब्रिज पर तय समय में बढ़ेगी भीड़
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना व शाम पांच से छह बजे: ओवरब्रिज के पास जाम की संभावना है़
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी. तूफान से हुए नुकसान को विभाग द्वारा पाटा जा रहा है. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.

विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन