पृथ्वीराज चौहान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह सहित कई गणमान्य हुए शामिल

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई

पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई

Aurangabad News: औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ स्थित स्मृति भवन में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह सहित कई बुद्धिजीवियों ने उनके जीवन और सामाजिक एकता के संदेशों पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह): जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन परिसर में वीर शिरोमणि एवं भारत माता के अमर सपूत पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, वरीय सदस्य कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ शिवपूजन सिंह, सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान एवं उनके अभिन्न मित्र एवं राजकवि चंद्रवरदाई की आदमकद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का विषय प्रवेश सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने तथा संचालन उपाध्यक्ष डॉ. संजीव रंजन ने किया.

ट्रस्ट ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाते हैं. जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्री वितरण सहित कई सामाजिक गतिविधियों को निरंतर संचालित किया जा रहा है. अपने संबोधन में प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने विषम परिस्थितियों में भी भारत माता की अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. साहित्यकार डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि साहित्यकारों ने पृथ्वीराज की वीरता और संघर्ष को इतिहास और साहित्य के माध्यम से जीवंत बनाए रखा है. प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद देश का पहला जिला है, जहां पृथ्वीराज चौहान के साथ उनके अभिन्न मित्र चंद्रवरदाई की भी प्रतिमा स्थापित की गई है.

स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवन किया समर्पित

अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ शिवपूजन सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. वहीं मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले महान व्यक्तित्व थे. उनके जीवन से प्रेम, सद्भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकता की प्रेरणा मिलती है. समारोह में ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह, अमरेंद्र सिंह, गोरखनाथ सिंह, धनंजय जयपुरी, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, कमलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, भीम कुमार सिंह, रामभजन सिंह, जयंत प्रकाश, चंदन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. अंत में कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.

Also read: औरंगाबाद में कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन