औरंगाबाद में कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना, डीएम ने दिए निर्देश
Published by : Vivek Pandey Updated At : 02 Jun 2026 8:26 AM
Aurangabad News: स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त औरंगाबाद के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को किया जाएगा मजबूत
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कचरा प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. साथ ही नगर परिषद को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को वैज्ञानिक एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.
निरीक्षण के दौरान सामने आईं कमियां
नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ स्थानों पर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन नहीं हो पा रहा है. इससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है. इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने नगर परिषद को कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
घर-घर कचरा पृथक्करण पर रहेगा जोर
जिलाधिकारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की समुचित व्यवस्था विकसित की जाए. साथ ही घर-घर से कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए.
सोखया मौजा में बन रहा आधुनिक कंपोस्ट प्लांट
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जिले के सोखया मौजा में आधुनिक कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. इस प्लांट में जैविक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन कर उससे उपयोगी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाएगी. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी.
एमआरएफ सेंटर से होगा कचरे का पृथक्करण
जिले में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का भी निर्माण किया जा रहा है. इस केंद्र पर नगर क्षेत्र से एकत्रित कचरे का पृथक्करण किया जाएगा तथा पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था की जाएगी. इससे पर्यावरणीय प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी.
निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होगी पूरी प्रक्रिया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कचरा संग्रहण, परिवहन, पृथक्करण और निस्तारण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर औरंगाबाद के निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है.
स्वच्छ औरंगाबाद के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त औरंगाबाद के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










