कुंदन यादव हत्याकांड पर महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च आज

Updated:
विज्ञापन
कुंदन यादव हत्याकांड पर महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च आज

AurangabadNews: न्याय और गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाउदनगर में होगा आज प्रदर्शन, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल,पढ़िए पूरी खबर नीचे.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव निवासी किसान कुंदन यादव हत्याकांड के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा. मामले में नामजद अभियुक्तों और अन्य अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी को लेकर महागठबंधन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

नगर परिषद परिसर से अनुमंडल कार्यालय तक निकलेगा मार्च

राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिरोध मार्च सुबह नगर परिषद परिसर से शुरू होकर अनुमंडल परिसर तक जाएगा. वहां पहुंचकर यह मार्च धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो जाएगा. उन्होंने आम लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है.

फ़ाइल फोटो

महागठबंधन के कई बड़े नेता होंगे शामिल

देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिरोध मार्च में राजाराम सिंह, अभय कुशवाहा, ऋषि कुमार तथा अमरेंद्र कुमार समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. नेताओं की मौजूदगी से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है.

गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ रहा लोगों का आक्रोश

महागठबंधन नेताओं का कहना है कि किसान कुंदन यादव की हत्या के कई दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपितों और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज के लोगों में भी भारी नाराजगी है. नेताओं ने प्रशासन पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है.

घटना के दिन का तस्वीर

न्याय और त्वरित कार्रवाई की मांग

महागठबंधन का कहना है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दिवंगत किसान को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन की मुख्य मांगों में हत्याकांड के सभी आरोपितों और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शामिल है. नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

19 मई को हुई थी किसान की हत्या

गौरतलब है कि केसराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव की 19 मई की देर शाम भुईया बिगहा के समीप अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन