Aurangabad News: धमनी सड़क हादसे में मां की मौत, बहू के गम में सास की भी चली गई जान

Published by : Vikas Jha Updated At : 26 May 2026 10:03 PM

विज्ञापन

सड़क पर प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग

Aurangabad News: औरंगाबाद के धमनी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बहू की मौत की खबर सुनते ही चचेरी सास की भी सदमे से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसर गया.

विज्ञापन

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट): औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया धमनी गांव के समीप मंगलवार को बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के मलवां गांव निवासी सुदर्शन साव की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है.

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अपनी बेटी से मिलने दाउदनगर जा रही थीं. बाइक उनका पुत्र अमरेंद्र कुमार चला रहा था. जैसे ही दोनों पचरुखिया-धमनी रोड में धमनी गांव के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ही सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि अमरेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बहू का शव देखते ही सास ने तोड़ा दम

इधर मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन शव को गांव ले गए. घटना के बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए और मलवां गांव के समीप सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे. इसी दौरान बहू सुनीता देवी की मौत की खबर सुनकर पहुंचीं उनकी चचेरी सास सदमे में आ गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं. कुछ ही क्षण बाद उनकी भी मौत हो गई. एक ही घर के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है.

Also Read: Aurangabad News: किसान कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, रेकी करने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन