औरंगाबाद में बंद घर फिर बना चोरों का निशाना, डेढ़ लाख से अधिक संपत्ति पर किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में बंद घर फिर बना चोरों का निशाना, डेढ़ लाख से अधिक संपत्ति पर किया हाथ साफ

Aurangabad News: औरंगाबाद में मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी, चोरों ने डेढ़ लाख से अधिक संपत्ति पर किया हाथ साफ

विज्ञापन

(औरंगाबाद से ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित इमली तल के समीप एक गली में कुएं के पास का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मजदूरी के लिए बाहर गया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश कुमार अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गए हुए थे. मंगलवार की दोपहर उन्होंने घर में ताला लगाकर परिवार सहित गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया था. इसी दौरान रात में चोरों ने सूने पड़े मकान को निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए.

गोदरेज और बक्से तोड़कर की चोरी

बुधवार को जब कैलाश कुमार को चोरी की सूचना मिली तो वे रात में वापस अपने घर पहुंचे. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है तथा घर के अंदर रखे गोदरेज और बक्सों को भी तोड़ दिया गया है. जांच करने पर पता चला कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए हैं.

डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का दावा

गृहस्वामी के अनुसार चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने का मांग टीका, दो जोड़ी चांदी की पायल, पांच हजार रुपये नकद तथा बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी, चोरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

गौरतलब है कि हाल के दिनों में दाउदनगर में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. विशेष रूप से पटवा टोली और आसपास के क्षेत्रों के कई परिवार मजदूरी एवं रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे उनके घर लंबे समय तक बंद रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर ऐसे ही मकानों को निशाना बना रहे हैं.

गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि प्रभावी कार्रवाई से ही आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सकेगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के दर्शन नगर में पेयजल संकट गहराया, नल-जल योजना बनी शोभा की वस्तु

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन