फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले 541 कर्मियों पर डीएम का एक्शन, चेतावनी के बावजूद नहीं कर रहे थे काम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Farmer Registry: बिहार सरकार की फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने पर औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई हुई है. डीएम अभिलाषा शर्मा ने काम में ढिलाई पाए जाने पर 541 सरकारी कर्मियों का वेतन रोक दिया है. यह कदम एग्री स्टैक योजना को तेजी से पूरा करने के लिए उठाया गया है.

विज्ञापन

Farmer Registry: बिहार सरकार की फार्मर रजिस्ट्री योजना (एग्री स्टैक) में कोताही बरतना सरकारी कर्मियों को महंगा पड़ गया है. औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने काम में लापरवाही उजागर होने के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए 541 कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की.

समीक्षा के दौरान यह पता चला कि सैकड़ों कर्मियों ने सरकारी निर्देशों के बावजूद काम में कोई रुचि नहीं ली. इन सभी 541 कर्मियों ने अब तक 10 या उससे कम किसानों की रजिस्ट्री करायी थी, जबकि सरकार ने इसे मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल वेतन रोकने का आदेश जारी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवीनगर प्रखंड के कर्मी सबसे ज्यादा

डीएम अभिलाषा शर्मा के आदेश के मुताबिक, वेतन बंदी की कार्रवाई का सामना करने वाले सबसे अधिक कर्मी नवीनगर प्रखंड के हैं. कार्रवाई की जद में आने वालों में पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी, विशेष सर्वे अमीन, सर्वे अमीन, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर शामिल हैं. डीएम ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है. इसकी निरंतर समीक्षा खुद बिहार के मुख्य सचिव कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुछ दिन पहले ही दी थी चेतावनी

कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले डीएम अभिलाषा शर्मा ने खुद नवीनगर प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया था. उस दौरान भी उन्होंने लक्ष्य के अनुसार काम करने और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद सुधार न दिखने पर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन