औरंगाबाद में प्रेम-प्रसंग की रंजिश में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत से बोरे में बंद मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad Crime News

घर पर लगी लोगों की भीड़. इमेज – प्रभात खबर

Aurangabad Crime News : टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी इटवा गांव से लापता हुए 5 वर्षीय बच्चे का शव खेत से बरामद किया गया. पुलिस ने मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

Aurangabad Crime News : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र की बसडीहा ग्राम पंचायत के मोहरी इटवा गांव में पांच वर्षीय मासूम की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार की रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए बच्चे का शव गांव के समीप ही एक खेत से बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

रहस्यमय ढंग से हुआ लापता

प्रारंभिक जांच में इस खौफनाक घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ी रंजिश की बात सामने आ रही है. मृतक की पहचान प्रमोद चंद्रवंशी के पांच वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 29 जून की रात सिद्धार्थ अपनी मां और छोटी बहन के साथ घर में सो रहा था, इसी दौरान वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो टंडवा थाना में मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस टीम के गठन के बाद मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. पूछताछ और सूचना संकलन के क्रम में पुलिस ने गांव के ही थनसेवक उर्फ धनसेवक कुमार (20) को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपित ने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर खेत में बोरे में बंद सिद्धार्थ का शव बरामद किया गया.

प्रेम-प्रसंग की रंजिश बनी हत्या की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित का मृतक की बड़ी बहन से प्रेम-प्रसंग था. कुछ दिन पहले दोनों के संबंधों का परिजनों ने विरोध किया था, जिसके बाद दोनों को अलग कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इसी रंजिश में मासूम की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Also Read : औरंगाबाद में घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर गिरा वज्रपात, इलाज के दौरान हुई मौत

एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सुशील कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक नवीनगर, टंडवा थानाध्यक्ष, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम, जिला आसूचना इकाई तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया. वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किये गये हैं, ताकि मामले की जांच को और मजबूत बनाया जा सके.

Aurangabad News : एसडीपीओ ने क्या कहा

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि 30 जून की सुबह करीब नौ बजे बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी. विशेष टीम के प्रयास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद हुआ. प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम-प्रसंग से जुड़ी रंजिश प्रतीत होती है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

गांव में मातम और आक्रोश

मासूम सिद्धार्थ की हत्या से पूरे मोहरी इटवा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए गांव में शांति बनाये रखने की अपील की है.

Also Read : औरंगाबाद : ओबरा देवी मंदिर में बच्चे के गले से कटा था सोने का लॉकेट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
Saurabh Kr Singh

लेखक के बारे में

By Saurabh Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन