औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में 29 जून से बदलेगा समय, मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था खत्म, जानिए नई टाइमिंग

सिविल कोर्ट औरंगाबाद. फोटो – प्रभात खबर
Aurangabad Civil Court News : औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में 29 जून 2026 से मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था समाप्त कर दी गई है. अब न्यायिक कार्य सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगे. जानिए नई समय-सारिणी.
औरंगााबद से सुधीर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Aurangabad Civil Court News : औरंगाबाद सिविल कोर्ट में सोमवार 29 जून से न्यायिक कार्य की समय-सारिणी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार अब ग्रीष्मकालीन मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.
दोपहर में होगा लंच अवकाश
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही के अनुसार, सोमवार 29 जून से न्यायालय में केसों की सुनवाई और अन्य कानूनी कार्यवाही प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. यह कार्यवाही शाम 4:30 बजे तक नियमित रूप से संचालित की जाएगी. इस नई व्यवस्था के तहत दोपहर 1:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक आधे घंटे का लंच अवकाश (मध्यांतर) निर्धारित किया गया है.
Also Read : भीषण गर्मी के कारण औरंगाबाद में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश
वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील
वहीं, न्यायालय परिसर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा, ताकि विभिन्न मामलों से जुड़े वादकारी, अधिवक्ता और न्यायालय के अन्य कर्मचारी निर्धारित समय के भीतर अपने-अपने कार्यों का निष्पादन आसानी से कर सकें. पैनल अधिवक्ता सतीश ने सभी अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालय आने वाले आम लोगों से अपील की है कि वे इस नए समय को ध्यान में रखें.
नियमित समय पर खुलेंगे कोर्ट
उन्होंने कहा कि सभी लोग बदली हुई समय-सारिणी के अनुरूप ही कोर्ट पहुंचें, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. न्यायालय प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब नियमित समय-सारिणी के अनुसार ही सभी न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे.
Also Read : औरंगाबाद में नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










