Aurangabad News : गैस और ईंधन की किल्लत होने पर नपेंगे संचालक, SDO सख्त

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीओ.

Aurangabad News : अनुमंडल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एसडीओ अमित राजन ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने दाउदनगर और गोह की गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाजार में ईंधन की उपलब्धता हर हाल में बनी रहनी चाहिए.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर (औरंगाबाद) ओमप्रकाश. अनुमंडल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एसडीओ अमित राजन ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने दाउदनगर और गोह की गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाजार में ईंधन की उपलब्धता हर हाल में बनी रहनी चाहिए. एसडीओ ने कड़े शब्दों में कहा कि ईंधन की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रखने का निर्देश दिया गया है ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि यदि आपूर्ति या विधि-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें.

अफसरों को फील्ड में रहने का टास्क

बैठक में मौजूद दाउदनगर और गोह के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से केंद्रों की निगरानी करें. लंबित मामलों को जल्द निपटाने और आम नागरिकों को सुगम सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया गया. एसडीओ ने साफ किया कि उपभोक्ताओं को होने वाली अनावश्यक परेशानी के लिए संबंधित एजेंसी और अधिकारी जिम्मेदार होंगे.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन