सोननगर में ट्रेन से उतरते समय गिरकर आशा जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 10:11 PM
अपने बच्चों से मुलाकात करने सोननगर से ट्रेन पकड़कर रफीगंज गयी थी
औरंगाबाद ग्रामीण. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के सोन नगर जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला आशा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल आशा की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के आसखाप गांव निवासी सीपू कुमार की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि तेतरी के बच्चे रफीगंज में रहकर पढ़ाई करते हैं. वह अपने बच्चों से मुलाकात करने सोननगर से ट्रेन पकड़कर रफीगंज गयी थी. वापस लौटने के दौरान बारुण में आशा कर्मियों की एक बैठक थी. बैठक में शामिल होने के लिए रफीगंज से ट्रेन पकड़कर सोन नगर जंक्शन पर उतरने लगी. इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के शोरगुल की आवाज सुनकर जीआरपी की टीम पहुंची और आशा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण पहुंचाया. पता चला कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशा की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










