औरंगाबाद : दोनों किडनियां खराब थीं, डायलिसिस के बीच नहीं बची जान; अंबा के शिक्षक राजकिशोर मिश्रा के निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत शिक्षक राजकिशोर मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के शिक्षक राजकिशोर मिश्रा का निधन हो गया है. लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण वे डायलिसिस पर थे. उनके आकस्मिक निधन ने शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय झखरी में कार्यरत शिक्षक राजकिशोर मिश्रा नहीं रहे. उनका निधन हो गया है. वे लंबे समय से गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार डायलिसिस पर चल रहे थे. उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

विज्ञापन

सहकर्मियों के अनुसार राजकिशोर मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी और विद्वान शिक्षक थे. हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित और विज्ञान विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ थी. शैक्षणिक नवाचार और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उनकी विशेष रुचि थी. गंभीर बीमारी के बावजूद उनका हौसला बना रहा और वे हमेशा सकारात्मक बातें करते थे.

इलाज में आर्थिक परेशानी बनी बड़ी चुनौती

बताया गया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो गयी थीं. बेहतर इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परिवार लगातार प्रयासरत था. डायलिसिस, दवा और अस्पताल के खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी थी.

राजकिशोर मिश्रा परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. इलाज के लिए उन्होंने ऋण लेने और बैंक से लोन स्वीकृत कराने का भी प्रयास किया था. बीमारी के कारण विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर वेतन कटौती भी होती थी.

शिक्षकों ने जताई गहरी संवेदना

मध्य विद्यालय कुटुंबा के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू, विकास कुमार विश्वास, नीरज कुमार पांडेय, सुनील मिश्रा, संतोष सिंह व निर्भय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार नन्द, प्रवीण कुमार आनंद, बीरेन्द्र केशव, कुंदन कुमार सिंह, निर्भय सिंह, सत्यप्रकाश, दिनेश राम, श्रीकांत सिंह, चंचला कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. शिक्षकों ने कहा कि उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.

ऐसे में शिक्षक समुदाय को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग से भी नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन