आठ जून तक सभी स्कूल बंद, लू से बचाव के लिए सरकार ने उठाये कदम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:21 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद सहित आसपास के जिलों में तापमान 46 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया जा रहा है

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. हीटबेब और प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद कर दिया गया है. डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू ( हीटवेव) का प्रकोप बढ़ गया है. औरंगाबाद सहित आसपास के जिलों में तापमान 46 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में सरकारी व निजी स्कूलों को आठ जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इधर जानकारी मिली कि 29 मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक पटना में हुई, जिसमें भारतीय मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि आठ जून तक प्रचंड गर्मी व हीटवेव की आशंका है. 30 मई से आठ जून तक शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन