ePaper

औरंगाबाद में होगी एक्टर राव रणविजय की फिल्म की शूटिंग

Updated at : 23 Sep 2025 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में होगी एक्टर राव रणविजय की फिल्म की शूटिंग

मुंबई के कलाकार टटोलेंगे पर्यटन को, युवाओं को मिलेगा रोजगार, कलाकारों की कला को निखारना उद्देश्य

विज्ञापन

मुंबई के कलाकार टटोलेंगे पर्यटन को, युवाओं को मिलेगा रोजगार, कलाकारों की कला को निखारना उद्देश्य औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद के पर्यटन स्थल फिल्मी कलाकारों को भाने लगे है. जंगल, झरना, पहाड़, पौराणिक व ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ हरे-भरे प्रकृति मुंबई के कलाकारों को खिंच रही है. औरंगाबाद जिले के लिए खुशी की बात यह है की इसी वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह से राधे-राधे फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले एक भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जायेगा. फिल्म के निर्माता औरंगाबाद जिले के ही अराजकवे हसौली के रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र यादव हैं. बड़ी बात यह है कि कई सारे टीवी सीरियल, वेब सीरीज, विज्ञापन फिल्म में काम कर चुके और अपने अभिनय से देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा गांव निवासी राव रणविजय व भोजपुरी एल्बम व भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार अभिनेत्री माही श्रीवास्तव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक ओबरा प्रखंड के पूर्णाडीह निवासी बीरेंद्र पासवान हैं, जो कई भोजपुरी फिल्म व टीवी सीरियल का निर्देशन कर चुके हैं. मुंबई से औरंगाबाद में फिल्म की शूटिंग का लोकेशन देखने पहुंचे मुख्य अभिनेता राव रणविजय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक बीरेंद्र पासवान, कैमेरामैन संजय सिंह, निर्माता सत्येंद्र यादव ने उमगा की वादियों का निरिक्षण किया. राव रणविजय के शब्दों में इस फिल्म को औरंगाबाद में शूटिंग करने के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद हैं यहां के स्थानीय कलाकारों को मौका देना व जिले के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देना हैं. राव रणविजय की इस सोंच और इस नेक कार्य के लिए जिले के व्यवसायी अभिषेक बजाज, जितेंद्र यादव, रोटेरियन संतोष यादव, व्यवसायी लक्ष्मण गुप्ता, नारायणा स्कूल के एमडी वीरेंद्र कुमार के साथ-साथ भंडारी निवासी सत्येंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त किया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन