ePaper

आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को पिलायी गयी चेचक की प्रतिरोधक दवा

Updated at : 13 Apr 2025 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को पिलायी गयी चेचक की प्रतिरोधक दवा

बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को साफ-सफाई पर ध्यान देने कही गयीं बातें

विज्ञापन

अंबा.

अंबा के दोस्ताना स्थित आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को चेचक की प्रतिरोध दवा खिलायी गयी. इस क्रम में विद्यालय के डायरेक्टर विनय कुमार ने विभिन्न बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को साफ-सफाई पर ध्यान देने की बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अपने शरीर के साथ-साथ घर व आसपास में भी साफ-सफाई आवश्यक है. स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है. उन्होंने बताया कि अक्सर गंदगी के कारण चेचक व खेसरा रोग फैलता है. इससे बचाव के लिए प्रतिरोध दवाईयां का सेवन किया जाना जरूरी है. इसके लिए विद्यालय में प्रतिवर्ष गर्मी से पूर्व सभी बच्चों को प्रतिरोधक दवा खिलायी जाती है. डायरेक्टर ने बताया कि विद्यालय के 400 बच्चों को प्रतिरोध दवा खिलायी गयी. इस क्रम में शिक्षको ने बच्चों को लू से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी. कहा कि गर्मी के दिनों में लू से बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है. कहा कि लू से बचने के लिए आवश्यक घर से बाहर न निकले. पेय पदार्थ का सेवन करते रहे. इस मौके पर विद्यालय के सचिव दिनेश कुमार, शिक्षक त्रिपुरारी प्रसाद, रूपम कुमारी, अरुण सिंह, धनंजय कुमार, सनी कुमार, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार, करिश्मा, नीति, निधि, रिंपा, प्रियंका, कुमकुम, सीखा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन