छह किलो गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : मदनपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर घोस्ता गांव में छापेमारी कर एक घर से छह किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही, इस मामले में कौशल कुमार व विवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो रिश्ते में सहोदर भाई हैं. इससे संबंधित जानकारी देते हुए […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : मदनपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर घोस्ता गांव में छापेमारी कर एक घर से छह किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही, इस मामले में कौशल कुमार व विवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो रिश्ते में सहोदर भाई हैं. इससे संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घोस्ता गांव में गांजा का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.
सूचना के आधार पर एसडीपीओ पीएन साहू के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार राय अन्य सहयोगियों के साथ घोस्ता गांव पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने कौशल कुमार के घर की तलाशी लेने के लिए कहा. इस पर कौशल कुमार व विवेश कुमार ने कहा कि घर की तलाशी लेनी है, तो पहले मजिस्ट्रेट बुलायें और कागज दिखायें, तब घर में घुसने देंगे. इसके बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में तलाशी ली.
इस दौरान एक प्लास्टिक के बोरे में रखा हुआ छह किलो गांजा बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में दोनों लोगों ने गांजा बेचने में संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये होगी. थानाध्यक्ष सहित इस छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




