औरंगाबाद : सोन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Published at :20 Apr 2017 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : सोन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर स्थित सोन नदी में नहाने के दौरान डूब जानेसे कारण दो बच्चों की मौत हो गयीहै.घटनागुरुवार की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान 14 वर्षीय विशाल कुमार एवं 10 वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर स्थित सोन नदी में नहाने के दौरान डूब जानेसे कारण दो बच्चों की मौत हो गयीहै.घटनागुरुवार की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान 14 वर्षीय विशाल कुमार एवं 10 वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि जानपुर गांव के विजय सिंह के घर शादी समारोह था और घर के सभी सदस्य समारोह में शामिल होने आये थे. आज सुबह सारे सदस्य सोन नदी में नहाने के लिए चले और नजदीक में पानी नहीं रहने के कारण नाव से दूसरी तरफ चले गए और वहीं पर नहाने के क्रम में विजय सिंह के 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार एवं विनोद सिंह की 10 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी की डूबकर मौत हो गयी.

नदी में बहाव होने के कारण दोनों बह गये लेकिन गोताखोरों के द्वारा विशाल कुमार के शव को ढूंढ निकाला गया है, जबकि छोटी कुमारी के शव अभी तक नहींमिलसका है. दूसरे शव की तलाश जारी है. दोनों बच्चों के मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआहै. ग्रामीण दो-दो नौनिहालों की मौत से सदमे में है और दोनों ही मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें-

नदी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन