तालाबंदी में हिस्सा नहीं लेगा परिवर्तनकारी संघ

हसपुरा : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ हसपुरा इकाई के सदस्यों की बैठक ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की. बैठक में तालाबंदी में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया गया. संघ के सचिव रवि कुमार, सत्यजीत प्रसाद ने कहा कि समान काम पर समान […]
हसपुरा : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ हसपुरा इकाई के सदस्यों की बैठक ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की. बैठक में तालाबंदी में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया गया. संघ के सचिव रवि कुमार, सत्यजीत प्रसाद ने कहा कि समान काम पर समान वेतन के लिए मामला न्यायलय में है.
जब मामला न्यायलय में तो उस मुद्दे पर शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी करना गलत होगा. परिवर्तनकारी प्रशिक्षक शिक्षक संघ तालाबंदी कार्यक्रम से अलग रहेगा. अमरेंद्र कुमार ने संघ के सदस्यों से प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा तालाबंदी में भाग नहीं लेने की अपील की है. परिवर्तनकारी संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश स्तर के नेताओं ने तालाबंदी में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया गया है. बैठक में श्यामनंदन शर्मा, तबस्सुम परवीन, असलम खलीफा, दीपक कुमार, संजय कुमार सहित संघ के दर्जनों सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




