''दाने-दाने को मुहताज हैं वित्तरहित शिक्षक''

औरंगाबाद शहर. पांच साल के अनुदान का एकमुश्त भुगतान समेत पांच मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन पर डटे हैं. बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह ने कहा कि एक तरफ मंत्री की पेंशन व वेतन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, तो […]
औरंगाबाद शहर. पांच साल के अनुदान का एकमुश्त भुगतान समेत पांच मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन पर डटे हैं. बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह ने कहा कि एक तरफ मंत्री की पेंशन व वेतन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी तरफ शिक्षक दाने-दाने को मोहताज हैं.
सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षित लोगों का दोहन कर रही है. इस मौके पर प्रो सुनील सिंह , प्रो मनोरंजन सिंह , प्रो उपेंद्र सिंह , प्रो प्रमोद सिंह , मुखदेव पासवान , हीरादयाल सिंह आदि थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




