कुव्यवस्था: आरटीपीएस का काम ठप परेशान होकर हर रोज लौट रहे लोग

Published at :13 Apr 2017 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
कुव्यवस्था: आरटीपीएस का काम ठप परेशान होकर हर रोज लौट रहे लोग

बारुण. ब्लॉक मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर कई दिनों से सामान्य जाति, आवासीय, आय और ओबीसी, एलपीसी, दाखिल खारिज व अन्य कागजात नहीं बन पा रहे हैं. इससें बारुण प्रखंड क्षेत्र के सुदूर गांव से आनेवाले लोगों को काफी परेशानी झेलने के बाद भी मायूस हो कर वापस लौटना पड़ रहा है. सामान्य आवेदन के […]

विज्ञापन

बारुण. ब्लॉक मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर कई दिनों से सामान्य जाति, आवासीय, आय और ओबीसी, एलपीसी, दाखिल खारिज व अन्य कागजात नहीं बन पा रहे हैं. इससें बारुण प्रखंड क्षेत्र के सुदूर गांव से आनेवाले लोगों को काफी परेशानी झेलने के बाद भी मायूस हो कर वापस लौटना पड़ रहा है.

सामान्य आवेदन के लिए आये शंकर कुमार, वृहस्पत सिंह, राजकुमार, सरिता कुमारी, तेतरिया कुंवर व अन्य लोगों ने बताया कि वे अपने किसी आवेदन को लेकर आरटीपीएस में आये थे. लेकिन, कुछ दिनों से उन्हें कर्मियों द्वारा यह कह कर लौटाया जा रहा है कि मशीन खराब है. इतनी गरमी में आने-जाने में जो परेशानी होती है, वे आवेदक की समझ पा रहे हैं.

इस संबंध में आइटी सहायक सुशील कुमार ने बताया कि पिछले सोमवार से कंप्यूटर खराब है, जिसके कारण केवल एक ही काउंटर खुला है और उस पर केवल तत्काल जाति, आवासीय, आय ही बन रहा है. बाकी सारा कार्य ठप है. इस मामले में अंचलाधिकारी नोमान अहमद से पूछे जाने पर बताया कि खराब हुआ कंप्यूटर बनने के लिए गया हुआ है. वैकल्पिक तौर पर कोई अतिरिक्त कंप्यूटर नहीं है, जिससे कि कार्य शुरू कराया जा सके. कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन