विधायक ने किया स्कूल की चहारदीवारी का शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

गावां : गावां प्रखंड की नीमाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय विष्णुटीकर में धनवार विधायक राजकुमार यादव ने शुक्रवार को चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बता दें कि जिला योजना अनाबद्ध निधि मद से विद्यालय में दस लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है. चहारदीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास […]
विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड की नीमाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय विष्णुटीकर में धनवार विधायक राजकुमार यादव ने शुक्रवार को चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बता दें कि जिला योजना अनाबद्ध निधि मद से विद्यालय में दस लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
चहारदीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाद विधायक ने इसी पंचायत के कामता गांव में विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही प्राथमिकता है. साथ ही कहा कि जल्द ही माल्डा-लक्ष्मीपुर से बघजंत तक जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करायेंगे. प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं. सभी गांवों को मुख्य पथ से जोड़ा जायेगा.
ये थे मौजूद : मौके पर पूर्व जिप सदस्य वैद्यनाथ यादव, मुखिया आरती देवी, कन्हाय राम, नरेश राणा, उमेश चौधरी, अमित वर्णवाल, नकुल यादव, आलोक कुमार एवं विकास कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




