मनाया गया हजरत इब्राहिम शहीद का सालाना उर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : शहर के वार्ड संख्या आठ में हजरत मो सैयदाना शाह हजरत मो इब्राहिम शहीद का सालाना उर्स अल हुसैनी कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया. यह उर्स हाफीज खुर्शीद आलम की सरपरस्ती में मनाया गया. सुबह में कुरआनखानी की गयी. शाम में चादरपोशी की गयी. उर्स कमेटी से जुड़े जफरूल हसन अंसारी […]
विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल : शहर के वार्ड संख्या आठ में हजरत मो सैयदाना शाह हजरत मो इब्राहिम शहीद का सालाना उर्स अल हुसैनी कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया. यह उर्स हाफीज खुर्शीद आलम की सरपरस्ती में मनाया गया. सुबह में कुरआनखानी की गयी. शाम में चादरपोशी की गयी.
उर्स कमेटी से जुड़े जफरूल हसन अंसारी ने बताया कि गुरुवार की रात जलसा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मौलाना सैयद वजी उल्लाह अहमद कादरी ने की. मौलाना मुबारक हुसैन चतुर्वेदी, एकबाल हासमी, सरफराज उल्फत, फरीदुद्दीन कदम रसूल, मो यासिर आदि ने लोगों को अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. वक्ताओं ने कहा कि हर इनसान से प्रेम करें. सबों से प्रेम करने से ही समाज में शांति व भाईचारा को बढ़ावा मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




