आसन व प्राणायाम के तरीकों की दी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के उत्तर कोयल नहर कॉलोनी में योग शिविर व हवन का आयोजन किया गया. यह योग शिविर दो से छह अप्रैल तक आयोजित किया जाना है. पंच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के चौथे दिन शहर के सैकड़ों महिला […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के उत्तर कोयल नहर कॉलोनी में योग शिविर व हवन का आयोजन किया गया. यह योग शिविर दो से छह अप्रैल तक आयोजित किया जाना है. पंच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के चौथे दिन शहर के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने इसमें हिस्सा लिया और अनेकों आसन व प्राणायाम की जानकारी ली.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के बिहार योग निरीक्षक शैलेंद्र सिंह आये थे. योग शिविर में लोगों को मंडूकासन, वक्रासन, गोमुखासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्रणायाम, अग्निशार्थ, भ्रामरी, उद्गीत, प्रणव प्राणायाम, दंड-बैठक, सूर्य नमस्कार, योगिक जौगिंग सहित अन्य योग की क्रियाएं करायी गयीं. इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. इस अवसर पर जिले के योग प्रचारक इंद्रजीत कुमार, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष विनोद आर्य, महिला प्रभारी मिली गुप्ता, सह प्रभारी सारिका शेखर, पतंजलि एक्यूप्रेशर के डाॅ ब्रजेश कुमार, सविता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




