अमेरिका में भारतीय युवा इंजीनियर की मौत

Published at :05 Apr 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय युवा इंजीनियर की मौत

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के जाने-मान व्यवसायी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के पुत्र और युवा इंजीनियर अरुण कांत गुप्ता की मौत अमेरिका में होने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी. घटना दो दिन पहले की है, लेकिन इसकी जानकारी औरंगाबाद में परिजनों को मंगलवार की सुबह मिली. पता चला कि लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता का […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के जाने-मान व्यवसायी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के पुत्र और युवा इंजीनियर अरुण कांत गुप्ता की मौत अमेरिका में होने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी. घटना दो दिन पहले की है, लेकिन इसकी जानकारी औरंगाबाद में परिजनों को मंगलवार की सुबह मिली. पता चला कि लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता का पुत्र अरुण कांत गुप्ता अमेरिका के वाल्ट डिजनी में बतौर इंजीनियर का काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसे शनिवार व रविवार को पेट में तेज दर्द हुआ था.

सोमवार की सुबह जब उसका रूम पार्टनर वहां पहुंचा, तो भीतर से दरवाजा बंद पाया. कुछ लोगों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया गया, तो पाया कि अरुण अचेता अवस्था में पड़ा है. आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली कि अरुण सिएटल सिटी में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था. रविवार होने के कारण अरुण का रूम पार्टनर अपने परिजनों से मिलने गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. अरुण की शादी हाल ही में हुई थी और चार मार्च को ही वह औरंगाबाद से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था. इधर, अरुण का शव अमेरिका से औरंगाबाद लाने की तैयारी की जा रही है. एक विमानन कंपनी से बात चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन