एक ही रात में दो घरों से लाखों का सामान उड़ाया

नवीनगर : स्थानीय शहर नवीनगर के दो वार्डों मे एक ही रात दो घरों में बीती रात चोरी की घटना घटी है. दोनों घरों में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और बड़े आराम से ताला तोड़ घर में घुस गये और कीमती जेवरात समेत नकद रुपये उड़ा ले गये. वार्ड 11 में […]
नवीनगर : स्थानीय शहर नवीनगर के दो वार्डों मे एक ही रात दो घरों में बीती रात चोरी की घटना घटी है. दोनों घरों में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और बड़े आराम से ताला तोड़ घर में घुस गये और कीमती जेवरात समेत नकद रुपये उड़ा ले गये. वार्ड 11 में गैस गोदाम के समीप आदर्शनगर स्थित बिरजा सिंह के घर का ताला तोड़ कर 25 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण चुरा ले गये. घर के सभी लोग चैतनवमी की पूजा के लिए पैतृक गांव चिरैली पोखराहा गये थे .
वहीं, वार्ड 12 स्थित बसन बिगहा मोड़ मीडियाकर्मी गजेंद्र कुमार सिंह के आवास का मुख्य गेट का ताला तोड़ कर हजारों का सामान ले उड़े. पैतृक गांव कांडी से लौटने के बाद परिवार को इसकी जानकारी मिली. तत्काल इसकी सूचना नवीनगर थाने को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




