बिहार : औरंगाबाद के नबीनगर में आग से 40 घर जले, एक व्यक्ति झुलसा

Published at :03 Apr 2017 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद के नबीनगर में आग से 40 घर जले, एक व्यक्ति झुलसा

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंडअंतर्गत मुगिया पंचायत के ढेवला ढवली गांव में सोमवार की दोपहर आग ने इस तरह कहर दिखाया कि देखते ही देखते 40 महादलितों का घर जलकर राख हो गया. जबकि इस घटना में एक दर्जन पशु जलकर मर गये.साथ ही एक व्यक्ति सुनील पासवान भी झुलस गया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंडअंतर्गत मुगिया पंचायत के ढेवला ढवली गांव में सोमवार की दोपहर आग ने इस तरह कहर दिखाया कि देखते ही देखते 40 महादलितों का घर जलकर राख हो गया. जबकि इस घटना में एक दर्जन पशु जलकर मर गये.साथ ही एक व्यक्ति सुनील पासवान भी झुलस गया है. जिसकी हालात गंभीरबतायीजा रही है.

प्राप्त जानकारी केमुताबिक गांव के लोक पासवान के घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम चल रहा था. इसी क्रम में उनके घरसे आग की चिंगारी निकली और देखते ही देखते 40 घरों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने नवीनगर अंचल को दी. सूचना मिलते ही दमकल गांव में पहुंचकर आग पर काबू पानेके प्रयास में जुट गया है.इस आगजनी से अभी तक कितने का नुकसान हुआ है यह साफ नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन