सात महादलित परिवार के आशियाने जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. रसलपुर भुइंया टोले में लगी भयानक आग औरंगाबाद-बारुण : बारुण प्रखंड के रसलपुर भुइंया टोला में रहने वाले सात महादलित परिवार अगलगी से एक झटके में बेघर हो गया. रविवार को घटी भीषण अगलगी की घटना में वार्ड सदस्य विजय भुइंया को लगभग 40 हजार, अजीत भुइंया को 50 हजार, राजेश भुइंया को 50 […]
विज्ञापन
दुखद. रसलपुर भुइंया टोले में लगी भयानक आग
औरंगाबाद-बारुण : बारुण प्रखंड के रसलपुर भुइंया टोला में रहने वाले सात महादलित परिवार अगलगी से एक झटके में बेघर हो गया. रविवार को घटी भीषण अगलगी की घटना में वार्ड सदस्य विजय भुइंया को लगभग 40 हजार, अजीत भुइंया को 50 हजार, राजेश भुइंया को 50 हजार, विनोद भुइंया को 55 हजार, प्रमोद भुइंया को 45 हजार, जीरा कुंवर को 25 हजार, मंजरी कुंवर और लालमुनी कुंवर को भी लगभग 25-25 हजार का नुकसान हुआ है.
आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हुआ. पीड़ित परिवारों ने बिलखते हुए कहा कि गरीबों का यही आशियाना था, जो अचानक बरबाद हो गया. अब सरकार व स्थानीय प्रशासन से आसरा है. इधर, जानकारी मिली कि जिस वक्त अगलगी की घटना घटी, उस वक्त सातों घरों के रहनेवाले फसल कटनी को लेकर खेतों में गये थे. फायर बिग्रेड विभाग को अगलगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गयी, लेकिन समय पर दमकल नहीं पहुंची.
गरीब परिवारों का अनाज, उपयोगी वस्त्र, खटिया, चौकी सहित अन्य समान जल कर राख हो गये. पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि दमकल के लिए थाना को सूचना दी गयी थी, पर दमकल के पहुंचते-पहुंचते सब कुछ खत्म हो चुका था. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि होमगार्ड जवानों को हड़ताल पर रहने के कारण दमकल के जाने में विलंब हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




