पूर्व मंत्री के बयान की आलोचना

औरंगाबाद शहर : पूर्व मंत्री रामाधार सिंह द्वारा नारायणा कोचिंग प्रकरण में अनुमंडल पदाधिकारी पर दिये गये बयान की राजद ने आलोचना की है. राजद के जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव ,प्रवक्ता डा रमेश यादव सहित अन्य राजद नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा है कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह का बयान संकीर्ण मानसिकता का […]
औरंगाबाद शहर : पूर्व मंत्री रामाधार सिंह द्वारा नारायणा कोचिंग प्रकरण में अनुमंडल पदाधिकारी पर दिये गये बयान की राजद ने आलोचना की है. राजद के जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव ,प्रवक्ता डा रमेश यादव सहित अन्य राजद नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा है कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह का बयान संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है.
पूर्व में भी तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव के खिलाफ घटिया बयानबाजी कर अपना परिचय दिया था. अब उनके पास कोई काम रह नहीं गया है, इसी वजह से पिछड़ी जाति के पदाधिकारी को बराबर अपमानित करने का कार्य कर रहे है. औरंगाबाद की जनता उन्हें जानती है कि उनका सोच क्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




