नालियों के टूटे ढक्कन बने खतरा क्लब रोड की मरम्मत नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : शहर का क्लब रोड पीएचइडी कॉलोनी जानेवाली सड़क इन दिनों हादसे का सबब बन रही है. इस रास्ते पर अधिकांश जगहों पर नाली के ऊपर लगे पटिये ध्वस्त हो चुके हैं, जिसके कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. एक तो यह रास्ता इतना संकीर्ण है कि दोनों तरफ से बने […]
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर : शहर का क्लब रोड पीएचइडी कॉलोनी जानेवाली सड़क इन दिनों हादसे का सबब बन रही है. इस रास्ते पर अधिकांश जगहों पर नाली के ऊपर लगे पटिये ध्वस्त हो चुके हैं, जिसके कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. एक तो यह रास्ता इतना संकीर्ण है कि दोनों तरफ से बने मकानों के बाद सड़क की चौड़ाई मात्र आठ फीट ही बची है. ऊपर से ध्वस्त हो चुके पटियों के कारण चारपहिया वाहनों को यातायात में परेशानी होती है.
वहीं रात के वक्त अक्सर बाइक सवार भी इस रास्ते पर धोखा खाते हैं. कभी-कभी अनजान बाइकसवार ध्वस्त पटियों के चपेट में भी आ जा रहे हैं, जिससे वह गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं. करीब 10 वर्ष पूर्व बनी यह सड़क पूरी तरीके से बदहाल हो चुकी है. फिर भी, नगर पर्षद इस पर गंभीर नहीं दिख रहा. क्लब रोड आदर्श कॉलोनी जानेवाली सड़क नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ और 19 के अंतर्गत आती है, जहां इन दिनों बड़े स्तर पर नाली का निर्माण कार्य चल रहा है. लेकिन, पुराने कार्यों को नगर पर्षद उपेक्षित रखे हुए है.
क्या कहती हैं वार्ड पार्षद
सिर्फ पटियों की मरम्मत से इस रास्ते का उद्धार नहीं हो सकता है. इससे पहले भी कई बार ध्वस्त पटियों को बदला गया है और उसकी मरम्मत भी करायी गयी है. लेकिन, फिर से वे ध्वस्त होते चले गये. क्लब रोड, पीएचइडी कॉलोनी जानेवाली सड़क का नये सिरे से निर्माण कराने की आवश्यकता है. क्लब रोड के मुखा लॉज से महेश सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए नई योजना में इसे शामिल किया गया है. सड़क बनते ही लोगों की परेशानी दूर हो जायेगी.
रूबी शर्मा, वार्ड पार्षद, वार्ड आठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




