दो दारोगा का जिले से बाहर हुआ तबादला जोनल आइजी ने दिया आदेश

Published at :17 Feb 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो दारोगा का जिले से बाहर हुआ तबादला जोनल आइजी ने दिया आदेश

औरंगाबाद नगर : गोह थाने में थानाध्यक्ष के पद रहे दो सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दुबे व आदित्य कुमार को जोनल आइजी नैय्यर हसनैन खान ने इस जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया है. साथ ही, विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व गोह के तत्कालीन थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : गोह थाने में थानाध्यक्ष के पद रहे दो सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दुबे व आदित्य कुमार को जोनल आइजी नैय्यर हसनैन खान ने इस जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया है. साथ ही, विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व गोह के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे को भ्रष्टाचार के

आरोप में जोनल आइजी ने निलंबित किया था, जो फिलहाल नवीनगर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. उनकी जगह पर आदित्य कुमार को गोह का थानाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन कनीय पदाधिकारी पर नियंत्रण नहीं रखने के आरोप में एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने एक सप्ताह पहले ही इन्हें लाइन हाजिर कर दिया था. इन दोनों सब इंस्पेक्टरों को दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन