बेहतर करनेवाले अधिकारी हुए पुरस्कृत

Published at :11 Feb 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर करनेवाले अधिकारी हुए पुरस्कृत

औरंगाबाद नगर : नगर थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की. इस दौरान थानेवार लंबित कांडों की समीक्षा की. वहीं, समय पर कांड का निष्पादन करनेवाले थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टरों को सम्मानित किया गया. इस क्रम में नगर थाना के दारोगा राजकुमार, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : नगर थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की. इस दौरान थानेवार लंबित कांडों की समीक्षा की. वहीं, समय पर कांड का निष्पादन करनेवाले थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टरों को सम्मानित किया गया. इस क्रम में नगर थाना के दारोगा राजकुमार, क्रांतिरमण, रिसियप थानाध्यक्ष रामराज कुमार, बारुण थानाध्यक्ष अभयशंकर सिंह, अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मदनपुर के पूर्व थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

वहीं, समय पर कांड का निष्पादन नहीं करनेवाले 15 सब इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई की गयी. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती के साथ-साथ साइकिल गश्ती भी करें, ताकि अपराध के ग्राफ में कमी आये. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में बालू गिट्टी पर लगाम लग गया है. लेकिन छोटे-छोटे अपराध में कमी नहीं हुई है. इस पर एसपी ने थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कहा शिथिलता बरदाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में एसडीपीओ पीएन साहू, संजय कुमार, एएसपी अभियान राजेश भारती, राजेश कुमार सिंह, मेजर रामनरेश सिंह आिद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन