धान खरीद में हावी हो चुके हैं बिचौलिये

Published at :08 Feb 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद में हावी हो चुके हैं बिचौलिये

विरोध. लोजपा ने राज्य सरकार को घेरा, कहा औरंगाबाद शहर : धान खरीद में किसानों के साथ हो रही मनमानी और बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता के साथ-साथ अन्य मुददो को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. जिलाध्यक्ष अनुप ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से एक प्रदर्शन निकाली गयी, […]

विज्ञापन

विरोध. लोजपा ने राज्य सरकार को घेरा, कहा

औरंगाबाद शहर : धान खरीद में किसानों के साथ हो रही मनमानी और बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता के साथ-साथ अन्य मुददो को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. जिलाध्यक्ष अनुप ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से एक प्रदर्शन निकाली गयी, जो समाहरणालय होते हुए रमेश चौक पहुंची. इस दौरान सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे. कार्यकर्ताओ ने धान खरीद के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लिया. पुतलादहन के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे जिले में धान की खरीदी नहीं हो पा रही है. किसान त्राहि-त्राहि कर रहे है.
प्रशासनिक पदाधिकारी भी इसके पीछे जिम्मेवार हैं. बहुत मेहनत और ईश्वर के कृपा के बाद इस वर्ष जिले में धान की पैदावार हुई है,लेकिन खरीदारी ही नहीं हो पा रही है. बिचौलिये पूरी तरह हावी है. लोजपा के मगध प्रमंडल प्रभारी प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों के मसले पर आंदोलन के लिए तैयार है और इसकी शुरुआत भी हो गयी है. किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह,प्रो संतोष सिंह, उपाध्यक्ष तौहीद अंसारी, महिला सेल अध्यक्ष किरण कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा,युवा मोरचा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह,हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष दुधेश्वर महतो, दाउदनगर के अरविंद पासवान, दलित सेना के बच्चा पासवान, बारूण अध्यक्ष अरविंद यादव,दिलीप सिंह ने कहा कि जब तक कृषि को उद्योग का दर्जा नहीं मिलता है,तब तक किसान खुश नहीं होंगे. प्रदेश की खुशहाली के लिये सरकार काम नहीं कर रही है.
अलिसाफे अंसारी, अखिलेश पासवान,विनोद सिंह,पुजारी पासवान, विष्णुपत पासवान,कुलदीप पासवान ने कहा कि लोजपा नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में लोकजनशक्ति पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है. मगध प्रमंडल में उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नयी जान फूंकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन