कमेंट से आक्रोशित CISF जवान ने 4 साथियों पर चलाई 32 राउंड गोलियों

Published at :12 Jan 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
कमेंट से आक्रोशित CISF जवान ने 4 साथियों पर चलाई 32 राउंड गोलियों

औरंगाबाद ( शहर) : बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर-बारुण की सीमा पर लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात एक सीआइएसएफ जवान ने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग कर अपने चार साथियों को भून डाला. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मारे गये जवानों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद ( शहर) : बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर-बारुण की सीमा पर लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात एक सीआइएसएफ जवान ने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग कर अपने चार साथियों को भून डाला. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मारे गये जवानों में एक झारखंड, एक उत्तर प्रदेश व दो बिहार के रहनेवाले थे. गोली मारने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक बजे के करीब हुई घटना
हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनपीजीसी) की नरारीकलां थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन इस परियोजना में दोपहर एक बजे के करीब घटना हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीआइएसएफ के वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

घरेलू विवाद को लेकर तनाव में था जवान, टिप्पणी पर खो बैठा आपा
एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना काे अंजाम देनेवाला जवान बलवीर सिंह घरेलू विवाद को लेकर तनाव में था. गुरुवार की दोपहर एक बजे उसकी ड्यूटी बदली गयी थी और उसे हथियार जमा करना था. इसी बीच, किसी जवान ने उस पर टिप्पणी की. इससे वह अपना आपा खो बैठा और अपनी ही इंसास राइफल से साथियों पर हमला बोल दिया.

आरोपी जवान गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सत्य प्रकाश एसडीपीओ, पीएन साहू, एसडीओ, सुरेंद्र प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद से एनपीजीसी परियोजना का काम रोक दिया गया है. आरोपित जवान बलवीर सिंह उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रावपुर का रहनेवाला है.

आरोपित जवान ने अपनी राइफल से 32 राउंड फायरिंग की
बलवीर सिंह अपनी राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाता रहा. जानकारी मिली है कि आरोपित जवान ने अपनी राइफल से 32 राउंड फायरिंग की. अगर वह काबू में नहीं आता, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी.

सीआइएसएफ कैंप में मची भगदड़
घटना के दौरान एनपीजीसी के सीआइएसएफ कैंप में भगदड़ मच गयी. गोलियों की तड़तड़ाहट से जवान इधर-उधर भागने लगे. जो जहां था, वहीं छिप गया.

छुट्टी नहीं मिलने से नाराजगी की भी चर्चा
यहभीचर्चाहै कि सीआइएसएफ जवान बलवीर सिंह को छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

मृतकों के नाम व पता
1. गौरीशंकर राम, सब इंस्पेक्टर, गांव खैरवा, थाना भगवानपुर, जिला गढ़वा, झारखंड
2. अमरनाथ मिश्रा, जवान, गांव कौरथू, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा, बिहार
3. बच्चा शर्मा, जवान, गांव मिर्जापुर, थाना रूकनपुरा, जिला पटना, बिहार
4. अरविंद कुमार, जवान, गांव बरदला, कस्बा शाहपुर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन