संक्रामक रोग फैलने की आशंका

Published at :12 Jan 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
संक्रामक रोग फैलने की आशंका

नगर पर्षद की जमीन पर कचरा फेंकते हैं लोग दाउदनगर अनुमंडल : सरकार द्वारा स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. अपने आसपास के स्थानों को साफ रखने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है. दूसरी ओर दाउदनगर शहर के दाउदनगर […]

विज्ञापन
नगर पर्षद की जमीन पर कचरा फेंकते हैं लोग
दाउदनगर अनुमंडल : सरकार द्वारा स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. अपने आसपास के स्थानों को साफ रखने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
दूसरी ओर दाउदनगर शहर के दाउदनगर -बारुण रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बिल्कुल सटे नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर गंदगी व्याप्त है.
महादलित इलाके के पास की इस जमीन को साफ-सुथरा रखने के लिए किसी प्रकार की कोई पहल नहीं देखी जा रही है. इस परिसर में कूड़ा-कचरा का अंबार लगा हुआ है.इस खाली पड़ी जमीन का उपयोग मलमूत्र त्याग करने में किया जा रहा है. इस परिसर से दुर्गंध उत्पन होते रहता है. इस स्थान से बिल्कुल सटा हुआ दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां काफी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं. मरीज भरती भी रहते हैं और उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ता है.
बन सकता है ऑटो स्टैंड : नगर पंचायत की खाली पड़ी इस जमीन का उपयोग ऑटो स्टैंड के रूप में भी किया जा सकता था. दाउदनगर बारूण रोड पर सड़क पर ही ऑटो चालकों द्वारा अपना ऑटो लगाया जाता है, जिससे सड़क पर चौड़ाई के अनुरूप जगह खाली नहीं रह पाती. करीब एक डेढ़ साल पहले नगर पंचायत द्वारा इस परिसर की सफाई भी कराई गई थी.
बताया गया था कि इसमें ऑटो स्टैंड शिफ्ट किये जाने की योजना है.बाद में कोई पहल नहीं हुई और स्थिति पूर्व की तरह ही होती गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन