प्रेम प्रसंग में अपहरण कर युवक की हत्या

Published at :26 Dec 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में अपहरण कर युवक की हत्या

औरंगाबाद : सूर्यनगरी देव में अपराधियों ने अपहरण कर विवेक कुमार नामक एक 22 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या कर दी. उसका शव रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कुएं से बरामद हुआ. उसके हाथ-पांव बांधे हुए मिले. वह विगत 21 दिसंबर से अपहृत था. इस संबंध में पुलिस ने एक युवती और […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सूर्यनगरी देव में अपराधियों ने अपहरण कर विवेक कुमार नामक एक 22 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या कर दी. उसका शव रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कुएं से बरामद हुआ. उसके हाथ-पांव बांधे हुए मिले. वह विगत 21 दिसंबर से अपहृत था. इस संबंध में पुलिस ने एक युवती और मृतक के एक मित्र को हिरासत में लिया है.

वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ पीएन साहू ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया.जानकारी के अनुसार, देव शहर के ही सुनील चंद्रवंशी का पुत्र विवेक कुमार चार दिनों से अपहृत था. परिजनों ने इसकी सूचना 21 दिसंबर को देव थाने की पुलिस को दी थी. परिजनों ने विवेक के अपहरण की आशंका जतायी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. चार दिन बाद विवेक का शव कुएं से बरामद हुआ, तो पुलिस हरकत में आयी. शव मिलते ही खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी. थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन