नगर पर्षद की 33 में 16 सीटें महिलाओं के खाते में

Published at :15 Dec 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद की 33 में 16 सीटें महिलाओं के खाते में

निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का राेस्टर जारी औरंगाबाद शहर : नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदित सूची भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा जारी कर दी गयी है. इसी के साथ औरंगाबाद नगर पर्षद और दाउदनगर, रफीगंज, नवीनगर नगर पंचायत की स्थिति भी स्पष्ट हो […]

विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का राेस्टर जारी
औरंगाबाद शहर : नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदित सूची भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा जारी कर दी गयी है. इसी के साथ औरंगाबाद नगर पर्षद और दाउदनगर, रफीगंज, नवीनगर नगर पंचायत की स्थिति भी स्पष्ट हो गयी है. नगर पर्षद क्षेत्र के 33 सीटों में 16 महिलाओं के खाते में गयी है. 24 सीट जेनरल के खाते में हैं. नगर पंचायत की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही है. रफीगंज नगर पंचायत में 16 सीटो में सात, दाउदनगर के 23 सीटों में 11 और नवीनगर नगर पंचायत के 14 सीट में छह सीटें महिलाओं के खाते में गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन