सर्वेवाले इलाकों में जल्द पहुंचायें नल का पानी

Published at :15 Dec 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वेवाले इलाकों में जल्द पहुंचायें नल का पानी

औरंगाबाद नगर : बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के तकनीकी पदाधिकारियो के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीएम कंवल तनुज ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के तहत जो भी कार्य इस जिले में होना है, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के तकनीकी पदाधिकारियो के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीएम कंवल तनुज ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के तहत जो भी कार्य इस जिले में होना है, उस में तेजी लाएं, ताकि धरातल पर दिखाई दे और आम लोगों को लाभ मिल सके. डीएम ने पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि हर घर नल-जल योजना के तहत जिन इलाके का सर्वे हो चुका है.

उस इलाके में अविलंब लोगाें के घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. आरइओ के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितनी भी जर्जर सड़कें हैं, उन्हें अभियान चला कर मरम्मत करना सुनिश्चित करें. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को कहा कि जिले में जितने भी जर्जर विद्युत तार व पोल हैं, उसे अविलंब बदलें. इसके अलावे प्रखंड के सभी प्रभारी पदाधिकारियों को शौचालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन